पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिकेटर आदित्य को बनाया सेंट्रल जोन का उपकप्तान

क्रिकेटर आदित्य को बनाया सेंट्रल जोन का उपकप्तान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर| अंडर-19सेंट्रल जोन वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए राजस्थान अंडर-19 टीम के कप्तान आदित्य गढ़वाल को विशाखापटनम में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में सेंट्रल जोन का उपकप्तान बनाया गया है।

15 से 20 फरवरी तक होने वाले सेंट्रल जोन में राजस्थान के अलावा उत्तरप्रदेश, विदर्भ, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, रेलवे का क्षेत्र आता है। एचजी एकेडमी के कोच देवेंद्र शेखावत ने बताया कि आदित्य को उप कप्तानी मिलने पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम रणवां, रमेश जलधारी, सरपंच कुमार नारायण, इंजीनियर एके गुप्ता, वीके ढाका, महेंद्र काजला, हितेंद्र सहारण भामस के महामंत्री अशोक माथुर ने बधाई प्रेषित की है।