- Hindi News
- बैठक में राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर चर्चा
बैठक में राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर चर्चा
सीकर| राजस्थानशिक्षक संघ (शेखावत) की बुधवार को जिलाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला मंत्री विनोद पूनिया ने बताया कि इस दौरान गंगानगर में 15 से 17 फरवरी तक होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। सम्मेलन में जिले से 500 शिक्षक भाग लेंगे। बैठक के बाद कलेक्टर प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। बैठक में भादरमल खेदड़, दानसिंह बीरड़ा, रामचंद्र, पोखरमल, नंदकिशोर मौजूद थे।