कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवती घायल
सीकर| रामूका बास चौराहे पर एक कार चालक ने मोटर साइकिल पर बैठी लड़की को टक्कर मार घायल कर दिया। लड़की के पिता ने कार चालक के खिलाफ उद्योग नगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पिपराली निवासी अशोक कुमार ने रिपोर्ट दी है कि सोमवार को रामू का बास चौराहे पर मोटर साइकिल पर मेरी बेटी बैठी थी, जयपुर की ओर से आई कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसकी बेटी घायल हो गई।