100-100 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया
सीकर| वनविभाग के कर्मचारियों को सीजन में 100-100 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। सीजन में स्वयंसेवी संस्थाओं, ग्रामीणों के सहयोग और मनरेगा के तहत हर साल की अलग से पौधरोपण भी होगा। डीएफओ राजेंद्र कुमार हुड्डा का कहना है 80 वन कर्मचारियों का चयन किया है। जो कम से कम 100-100 पौधे लगाएंगे। इसके लिए 80 गांवों का भी चयन कर लिया है। ये वनकर्मी पौधरोपण के लिए इन गांवों को गोद लेंगे।