रास्ते पर बनाई दुकान तोड़ी परिषद ने
सीकर| शहरके राधाकिशनपुरा में बीच रास्ते में चल रहे अवैध निर्माण को नगर परिषद ने तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर परिषद के दस्ते ने बीच रास्ते में बनाई गई दुकान को ध्वस्त करा दिया। परिषद के आयुक्त मदन कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में डेयरी के नजदीक भगवानाराम सैनी ने रास्ते पर कब्जा कर दुकान का निर्माण करवा दिया था। इसकी शिकायत पर जांच की गई तो निर्माण अवैध था। इस पर परिषद की टीम ने बुधवार को निर्माण कार्य बंद करवाने के साथ ही अतिक्रमण तोड़ दिया।
राधाकिशनपुरा क्षेत्र में नगरपरिषद ने की कार्रवाई।