पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 16 से 22 फरवरी तक मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह

16 से 22 फरवरी तक मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। 26वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 16 से 22 फरवरी तक मनाया जाएगा। सप्ताह के दौरान यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से प्रदर्शनी, बैनर, पोस्टर व फ्लेक्स आदि लगाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। यातायात पुलिस प्रभारी लालाराम ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
इस दौरान साप्ताहिक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सड़क सुरक्षा नियम एवं जानकारी के संबंध में कार्यशाला, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी होंगी। कैंप लगा वाहन चालकों का मेडिकल कराया जाएगा। सड़क सुरक्षा सप्ताह हर साल जनवरी में सप्ताह मनाया जाता है। इस बार पंचायत चुनाव के कारण यह फरवरी में मनाया जा रहा है। इसे लेकर गुरुवार को दोपहर 12 बजे कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक होगी।