- Hindi News
- ट्रेन की चपेट में अाने से मानसिक रोगी की मौत
ट्रेन की चपेट में अाने से मानसिक रोगी की मौत
सीकर| नागौरके जसवंतगढ़ से मनोरोग चिकित्सक से इलाज कराने सीकर आए एक व्यक्ति की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा चिड़िया टीबा फाटक के पास बुधवार दोपहर हुआ। घायल ने इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक जसवंतगढ़ निवासी उदाराम पुत्र गुलाराम के बेटे मनफूल ने बताया कि उसके पिता मानसिक रूप से बीमार थे। इलाज के लिए सीकर मनोचिकित्सक के पास आए थे। बुधवार दोपहर वह बिना बताए कहीं चले गए थे।