पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक लगाने की मांग, जाम लगाया

शिक्षक लगाने की मांग, जाम लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल काशी का बास के स्टूडेंट्स ने शिक्षक लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को जाम लगा दिया। बच्चे सोमवार से धरने पर बैठे थे। मंगलवार दोपहर तक कोई भी अधिकारी के नहीं पहुंचने से सब्र टूट गया। आक्रोशित विद्यार्थियों ने जाम लगा दिया।
कलेक्टर को सूचना मिली तो उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को जांच के लिए भेजा। दो शिक्षक को कुछ पीरियड लगाने के आदेश के बाद बच्चे माने। इस दौरान पुलिस जाब्ता भी पहुंच गया। ग्रामीणों का कहना है कि केमेस्ट्री, फिजिक्स, इंग्लिश सहित अन्य विषयों के आठ पद खाली हैं। शिक्षक नहीं होने के कारण स्कूल में पढ़ाई नहीं हो रही। अफसर सिर्फ आश्वासन दे रहे थे।
बाद में एडीईओ अरुण माथुर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों स्टूडेंट्स से बातचीत के बाद उन्होंने जाम हटाया। एडीईओ ने बताया कि स्कूल में मुंडवाड़ा स्कूल से दो व्याख्याताओं को लगाया गया है। वे यहां पर दो पीरियड लेंगे।