गोशाला के लिए जमीन दिलाने की मांग
गोशाला के लिए जमीन दिलाने की मांग
सीकर.कायमसरके ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर गोशाला के लिए जमीन मुहैया करवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि कायमसर रेलवे स्टेशन के पास आए दिन ट्रेन की चपेट में आने से गोवंश की मौत हो रही है। गांव के जोहड़ में गोशाला निर्माण कर गोवंश को संरक्षण प्रदान किया जा सकता है। ज्ञापन देने वालों में चंद्रप्रकाश जांगिड़, मुकेश, जयप्रकाश जांगिड़ सहित अनेक ग्रामीण शामिल हैं।