- Hindi News
- कलेक्टर की शिक्षकों को फटकार, कहा निजी स्कूलों में होते तो बाहर हो जाते
कलेक्टर की शिक्षकों को फटकार, कहा- निजी स्कूलों में होते तो बाहर हो जाते
संबलनअभियान में सरकारी स्कूलों में बच्चों की ग्रेडिंग कमजोर रहने पर कलेक्टर एसएस सोहता ने मंगलवार को भी कड़े तेवर दिखाए। राजकीय प्राथमिक स्कूल भैरुपुरा में विद्यार्थियों से कलेक्टर ने सवाल किए तो 70 फीसदी बच्चे फेल हो गए। चौथी पांचवीं क्लास के बच्चे कलेक्टर के सवालों के जवाब नहीं दे सके।
इस पर कलेक्टर ने शिक्षकों से कहा कि प्राइवेट स्कूलों में शिक्षकों को दो हजार रुपए देते हैं। जबकि आपको 22 हजार रुपए मिलते हैं। अगर प्राइवेट स्कूलों में टीचर होते तो इस रिजल्ट पर मैनेजमेंट हटा देता। सरकारी स्कूलों में रामराज्य है। इसलिए यहां रुके हुए हो। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों से स्कूल चलता है। प्राइवेट सरकारी स्कूलों के स्टैंडर्ड में काफी अंतर है। शिक्षकों से कहा कि अगर ट्रांसफर नहीं चाहते हो तो बच्चों की लगातार मॉनिटरिंग करो। अभी के लेवल से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हूं। इस दौरान कलेक्टर ने फोन पर पेरेंट्स से बातचीत कर घर पर पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा।
जिलेभरकी रिपोर्ट : पेज 15 पर
भैंरूपुरा स्कूल की क्लास में अनाज के ढेरी।
महिला टीचर बोली
पुरुषअध्यापकों ने बिगाड़ा सिस्टम
तीसरी चौथी क्लास में पढ़ रहे थे सिर्फ तीन स्टूडेंट
कलेक्टरनिरीक्षण करने जब राजकीय प्राथमिक स्कूल गुसाइड़ा जोहड़ा पहुंचे तो वहां बच्चों की संख्या देखकर चौंक गए। एक ही क्लास में तीसरी चौथी क्लास के बच्चे बैठे थे। इसमें भी कक्षा तीन के दो स्टूडेंट थे। जबकि चौथी क्लास में सिर्फ पांच बच्चे थे। कम नामांकन पर कलेक्टर ने शिक्षकों को लताड़ लगाई। जवाब में शिक्षक ने कहा कि पूरे प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण बच्चे भेजते ही नहीं हैं। बाकी क्लास रूम में कचरा डाला हुआ था। कम नामांकन के बाद भी स्कूल एकीकरण के दायरे में नहीं ली गई है।
बच्चों ने बताया- फल मीठे होते हैं, सब्जियां कड़वी!
स्कूलमें नामांकन 39 है। चौथी क्लास में सात और पांचवीं क्लास में नौ ही बच्चे हैं। पूरे स्कूल में सिर्फ 39 का नामांकन है। चौथी पांचवीं क्लास के बच्चे एक ही क्लास में बैठे मिले। जब कलेक्टर ने बच्चों से यह पूछा कि फल सब्जी में क्या अंतर है तो बच्चों का जवाब भी हैरान करने वाला था। जवाब दिया कि फल मीठे होते हैं और सब्जी कड़वी। बच्चे भाग भी हल नहीं कर सके। पहाड़े भी नहीं सुना सके।
कलेक्टर की सख्ती पर एक महिला टीचर ने बिगड़े हालात के