एक मकान में 686 वोटर
नगरपरिषद की वोटर लिस्ट में एक ही मकान नंबर 1312 के पते पर 686 मतदाताओं के नाम दर्ज कर दिए गए। बस डिपो के पास वार्ड 25 के भाग संख्या तीन में कच्ची बस्ती के इन मतदाताओं के नाम इस मकान के आधार पर दर्ज किए गए हैं।
इस मकान को तलाश करने के लिए भास्कर रिपोर्टर मंगलवार को मौके पर पहुंचा। बीट कांस्टेबल, दुकानदार और कॉलोनीवासियों से पूछताछ करने पर कोई भी इस मकान के बारे में नहीं बता पाया। नए बने वार्ड नंबर 25 की मतदाता सूची में कुल 949 नाम हैं। इनमें से 686 मतदाताओं का नाम मकान संख्या 1312 में दिखाया गया है। जबकि अन्य मतदाताओं के मकान की संख्या अलग-अलग हैं।
निर्वाचन विभाग की ओर से जारी की वार्ड संख्या 25 की मतदाता सूची के भाग संख्या तीन के पेज नंबर सात से 28 तक मतदाताओं के नाम के साथ मकान संख्या 1312 दर्ज किया है।
कच्ची बस्ती का इलाका। (इनसेट) वोटर लिस्ट में मकान नंबर 1312 के पते पर दर्ज नाम।
चुनाव आयोग के निर्देश हैं कि वोटर लिस्ट में मकान नंबर देते हुए मतदाता का नाम दर्ज किया जाए। सीकर में नगर परिषद की ओर से मकान नंबर नहीं दिए हुए हैं। ऐसे में सूची में काल्पनिक नंबर दिए गए हैं। पुष्करराजशर्मा, एसडीएम
वन विभाग की जमीन पर कच्ची बस्ती के नाम से लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की जानकारी मिली है। इसके बारे में परिषद अधिकारी, बीएलओ, प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित में सूचना दे दी गई है। उपवन संरक्षक, राजेंद्रहुड्डा
ये लोग वर्षों से यहां रह रहे हैं। बीएलओ की गलती से एक मकान पर नाम दर्ज कर दिए गए होंगे।- संपत,पार्षद,वार्ड 27
ये मतदाता वार्ड 29 में नहीं है। पहले नाम कैसे जुड़े इस संबंध में जानकारी नहीं है। -सावित्री चौधरी,पार्षदवार्ड 29
जलदाय विभाग की जमीन पर कच्ची बस्ती के पते से वोटर लिस्ट में नाम जोड़े जा रहे हैं। एसडीएम को सूचना दी है। -हरिराम,एक्सईएन,जलदाय विभाग
जलदाय और वन विभाग दर्ज करवा चुका है आपत्ति
छहमहीने पहले आरएसी जाब्ते की सुरक्षा में कच्ची बस्ती से अतिक्रमण हटाया गया था। उस वक्त कई लोगों ने राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र दिखाते हुए स्थानीय निवासी होने का दावा किया। विरोध के बीच प्रशासन ने कच्ची बस्ती से अतिक्रमण हटाया। अब फिर से कच्ची बस्ती के नए नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए बीएलओ को आवेदन दिए गए हैं। इस पर जलदाय और वन विभाग के अधिकारी भ