पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टोरेज कंडीशन मिली खराब रोकी कफ सिरप की सप्लाई

स्टोरेज कंडीशन मिली खराब रोकी कफ सिरप की सप्लाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. शहर की सिटी डिस्पेंसरी नंबर दो में बुधवार को ड्रग कंट्रोलर डिपार्टमेंट की ओर से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डिस्पेंसरी में दवा के स्टोरेज की कंडीशन खराब मिली। वहीं मरीजों को दिए जाने वाले कफ सिरप की कवरिंग ठीक नहीं होने पर उसकी सप्लाई रोक दी गई। ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर मनोज गढ़वाल ने बताया कि डिस्पेंसरी में करीब 100 कफ सिरप की जांच की गई। उन पर कवरिंग वगैरह सही नहीं होने पर उनकी सप्लाई रोकी गई है। कफ सिरप को वापस ड्रग वेयर हाउस में भिजवा दिया गया है। वहीं दो प्रकार की दवा के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए जयपुर लैब में भिजवाया गया है।

गढ़वाल के अनुसार निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया है कि डिस्पेंसरी में टीके आदि रखने के लिए जो फ्रिज है, उसमें उन दवाओं को भी रखा जा रहा है, जिसकी परमिशन नहीं है। जो दवा पड़ोसियों के फ्रिज में रखी जा रही हैं, उसका पता नहीं चल पाया। उल्लेखनीय है कि दैनिक भास्कर ने नौ दिसंबर को डिस्पेंसरी में फ्रिज नहीं होने की खबर प्रकाशित कर विभाग को अवगत कराया था। जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। मामले में ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर गढ़वाल का कहना है कि डिस्पेंसरी में फ्रिज उपलब्ध कराने के लिए विभाग को लिखा जाएगा।

फोटो- दवाओं का निरीक्षण करते हुए।