किलक को सीकर का प्रभारी मंत्री लगाया
सीकर. सहकारिताराज्य मंत्री अजयसिंह किलक को सीकर का प्रभारी मंत्री लगाया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ को चूरू एवं झुंझुनूं का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा स्वायत शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव मंजीतसिंह को सीकर, राजस्थान भंडार व्यवस्था निगम के अध्यक्ष डा. ललित मेहरा को झुंझुनूं और खान पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख शासन सचिव अशोक सिंघवी को चूरू का जिला प्रभारी बनाया गया है।
डीईईओप्रजापत को उपनिदेशक बनाया
सीकर.डीईईओगायत्री प्रजापत को भी उपनिदेशक लगाया है। बुधवार को इसके आदेश जारी हुए। इन्हें जल्द ही डिप्टी डायरेक्टर पद पर नियुक्ति दे दी जाएगी। प्रमुख शासन सचिव अंतरसिंह नेहरा के आदेश के अनुसार, प्रजापत छह महीने या डीपीसी से उपनिदेशक पद नहीं भरे जाने तक इस पद पर रहेगी।
सीकरकी खबरें पेज: 7 पर भी