एसके अस्पताल में िदए उपकरण
सीकर. भाजपासे वार्ड संख्या एक के पार्षद शंकरलाल सैनी की ओर से बुधवार को एसके अस्पताल में विधायक रतन जलधारी की उपस्थिति में उपकरण वितरण कार्यक्रम हुआ। महामंत्री भंवरलाल वर्मा ने बताया कि इस मौके पर पार्षद की तरफ से अस्पताल को दो व्हील चेयर दो स्ट्रेक्चर दिए गए। कार्यक्रम में पीएमओ एसके शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम रणवां, शहर अध्यक्ष गिरधारी शर्मा आदि उपस्थित रहे।