पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानसिकता बदलने से बचेंगी बेटियां: कलेक्टर

मानसिकता बदलने से बचेंगी बेटियां: कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरएलएन सोनी ने कहा जनगणना 2011 के आंकड़ों में जिले का शिशु लिंगानुपात चिंता का विषय है। अगर मानसिकता में बदलाव नहीं आया तो आने वाली पीढ़ी के लिए बड़ी समस्या होगी। वे बुधवार को सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीएफएआर) द्वारा बालिका विकास एवं सशक्त होते प्रयास विषय पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

जिला प्रमुख रीटा सिंह ने सीएफएआर एवं जिला परिषद में गठित कमेटी द्वारा बालिका मुद्दे पर तैयार किए गए मंच की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को महिलाओं से फीडबैक लेकर बालिकाओं के मुद्दे पर कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए। आईसीडीएस उपनिदेशक इंद्रा शर्मा ने केंद्र सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से मिलकर शीघ्र ही योजना तैयार की जाएगी।

धोद प्रधान उस्मान खान ने बालिका एवं महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की आवश्यकता जताई। प्रमिला सिंह ने सामाजिक सुरक्षा पर बल दिया। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा के लिए जिलास्तर पर संरक्षण गृह खोलने की आवश्यकता जताई। डाॅ. अर्जुन तिवाड़ी ने जिले में सोनोग्राफी सेंटरों के बारे में बताया। कार्यक्रम में अतिथियों ने बालिका प्रोत्साहन के मुद्दों को लेकर सराहनीय कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। संगोष्ठी में मंजू देवी, सरपंच मोटलावास, जगदीश सिंह, बीएल मील आदि ने विचार वक्त किए। संस्था की भारती भाटी ने आभार जताया।

सीकर. बेटी बचाओ अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मानित करते कलेक्टर।