पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार के जश्न पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : सचिन पायलट

सरकार के जश्न पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : सचिन पायलट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार के जश्न पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : सचिन पायलट

सीकर.कांग्रेसप्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का बुधवार को रामू का बास तिराहा पर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा अपने वादे के मुताबिक प्रदेश में काम नहीं कर पा रही है। लिहाजा इसे मुद्‌दा बनाकर जनता के बीच जाएं। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने बताया कि पायलट ने यह भी घोषणा की है कि 13 दिसंबर को पार्टी के प्रदेशभर में भाजपा सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेगी। इससे पहले रामू का बास तिराहा पर पायलट के पहुंचने से पहले पार्षद शुजाऊदीन ब्लॉक अध्यक्ष बुनियाद अली कुरैशी के बीच नोकझोंक हो गई। अन्य पार्षदों ने दोनों को शांत कराया। स्वागत के दौरान सभापति जीवण खां, उपसभापति अशोक चौधरी, पार्षद मुश्ताक तंवर, चांद खां मुगल, आरिफ खोखर, युंका अध्यक्ष सुभाष मील, फूलसिंह ओला, तनसुख ओला, कुलदीप रणवां सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ट्रक,बोलेरो और कार में भिड़ंत

सीकर.शहरके सांवली रोड पर स्टेडियम के नजदीक ट्रक से दो गाडिय़ां भिड़ गई। शाम चार बजे सांवली रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार पलट गई। इसके बाद पीछे से रही बोलेरो गाड़ी कार में जा टकराई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।

हादसेमें बुजुर्ग की मौत, शिनाख्त नहीं

सीकर.जयपुररोड पर मालियों की ढाणी के नजदीक बाइपास पर बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

मिड-डेमील वर्तमान स्कूल में ही बनेगा

सीकर.एकीकरणसे मर्ज हुए ऐसे प्रारंभिक उच्च प्राथमिक स्कूल जो आदर्श स्कूल में मर्ज नहीं हुए हैं, उनका मिड-डे मील वर्तमान स्कूल में ही बनेगा। शिक्षा विभाग ने पंचायतीराज विभाग को भी स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि ऐसे स्कूल जो मर्ज होने के बाद भी वर्तमान भवन में ही संचालित हो रहे हैं, उनका मिड-डे मील स्कूल में ही बनाया जाए।

हादसोंमें 4 घायल, 1 जयपुर रैफर

सीकर.शहरमें बुधवार रात तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक रामपुरा बाइपास के नजदीक बुधवार रात एक कैंपर गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में वार्ड 23 निवासी बाबूलाल सैन