पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो सूने घरों के ताले तोड़े गहने नकदी चोरी

दो सूने घरों के ताले तोड़े गहने नकदी चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। शहर के पिपराली रोड और शिवसिंहपुरा में दो सूने मकानों में चोरों ने लाखों रुपए का सामान चुरा लिया। वारदात की सूचना पर पुलिस ने दोनों जगह मौका निरीक्षण किया।

पुलिस के मुताबिक पिपराली रोड गजानंद कॉलोनी में स्वतंत्र जांगिड़ के मकान में चोरी हुई है। स्वतंत्र और उसका परिवार मंगलवार को शादी में गया था। बुधवार को परिवार जब लौटा तो घर के ताले टूटे हुए मिले। चोर 20 हजार रुपए की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चुराकर ले गए। पुलिस के मुताबिक स्वतंत्र सरकारी कर्मचारी है। उनके घर से चोरी गए सामान व जेवरात की अभी पूरी सूचना नहीं है।

शहर के शिवसिंहपुरा हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में भी चोरों ने एक सूने मकान में लाखों रुपए का सामान चाेरी कर दिया। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के राकेश चौधरी के घर से चोर करीब तीन से चार लाख रुपए का सामान चुराकर ले गए। राकेश और उनके परिजन पिछले कुछ दिनों से गांव गए हुए थे। बुधवार को आए तो घर के ताले टूटे हुए मिले। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।