पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1.15 करोड़ के सर्विस टैक्स की चोरी पकड़ी

1.15 करोड़ के सर्विस टैक्स की चोरी पकड़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। जिले में कई लोग सर्विस टैक्स की चोरी कर रहे हैं। सर्विस टैक्स विभाग ने सुपर टावर स्थित मै. सीकर एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड पर सर्वे की कार्रवाई करके 1.15 करोड़ रुपए की सर्विस टैक्स चोरी पकड़ी है। फर्म ने चोरी स्वीकार करते हुए 10 लाख रुपए भी जमा करा दिए।

विभाग के अफसरों के अनुसार, सोसाइटी की पांच साल की फाइलें खंगाली गई तो पता चला कि पूरा सर्विस टैक्स नहीं चुकाया जा रहा। संबंधित पार्टियों से पूरा पैमेंट लेकर उन्हें दिए गए बिलों पर सर्विस टैक्स ही नहीं जोड़ा जा रहा था। वहीं, जितना टैक्स बनता है, उतना विभाग को जमा ही नहीं कराया जा रहा है। पांच साल के दस्तावेज जब्त कर दिए गए हैं। इनकी जांच की जा रही है। विभाग का कहना है कि सर्विस टैक्स नहीं चुकाने वालों की सूची बनाई जा रही है। कार्रवाई के दौरान अधीक्षक महेश अचरा, निरीक्षक हेमंत शर्मा, राजेश कुमार व शंकरसिंह आदि मौजूद थे।