अल्पसंख्यक ले सकेंगे 30 लाख तक का लोन
सीकर | अल्पसंख्यकविभाग की क्रेडिट टू योजना के तहत अल्प संख्यक वर्ग के लोग अब 30 लाख रुपए तक का लोन ले सकेंगे। यह सुविधा 6 लाख रुपए तक वार्षिक आय वालों को मिलेगी। योजना में सरकारी कर्मचारी शामिल होंगे। इससे पहले यह लोन सरकारी कर्मचारी नहीं ले सकते थे। पुरुष के मुकाबले महिला को लोन लेने पर दो प्रतिशत ब्याज कम देना पड़ेगा। पुरुषों को व्यावसायिक लोन 8 प्रतिशत, महिलाओं को 6 प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा।