पं. दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि मनाई
सीकर| भाजपानगर मंडल सीकर की ओर से बुधवार को भाजपा कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पं उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना है। उन्होंने भारतीय संस्कृति राजनीति में सुचिता की स्थापना की और अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष राजकुमार जोशी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पार्षद अशोक चौधरी ने किया। कार्यक्रम में अर्जुन झाझुका, गोविंद सैनी, सुरेश सैनी, अनिता शर्मा प्रकाश दाधीच सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।