पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यामिनी अजय को मिली मां की गोद

यामिनी अजय को मिली मां की गोद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यामिनी अजय को मिली मां की गोद

सीकर.दोनवजात लावारिस बच्चों को रविवार को मां की गोद मिल गई। बाल कल्याण समिति द्वारा दोनों बच्चों को लीगल फ्री करने के बाद दत्तक ग्रहण कमेटी ने इन्हें दंपतियों को गोद देकर उनकी उचित परवरिश की जिम्मेदारी सौंप दी है। दत्तक ग्रहण कमेटी के सचिव सांवतराम ने बताया कि आनंद नगर में 26 जून को लावारिस हालत में मिली नवजात यामिनी त्रिलोकपुरा के पास आठ अक्टूबर को मिले अजय को अलग-अलग परिवार में गोद दिया गया है। उल्लेखनीय है कि दत्तक ग्रहण कमेटी द्वारा अब तक लावारिस हालत में मिली पांच बच्चियों एक बच्चे को गोद दिया जा चुका है। दोनों बच्चों को जयपुर के शिशु गृह में रखा हुआ था।