आज आएंगे प्रभारी मंत्री किलक
आज आएंगे प्रभारी मंत्री किलक
सीकर.जिलेके प्रभारी मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक सोमवार को सीकर आएंगे। वे सुबह 11 बजे सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय (सूचना केन्द्र) के वाचनालय हॉल में राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे एवं जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन करेंगे।
रोजगारमेला 19 को पांच हजार को बुलाया
सीकर.जिलाप्रशासन एवं रोजगार विभाग की ओर से 19 दिसंबर से जिलास्तरीय वृहद रोजगार मेला लगाया जाएगा। मेले में 21 कंपनी एवं सात राजकीय विभागों की ओर से युवाओं का साक्षात्कार एवं रोजगार सहायता प्रदान की जाएगी। मेले में विभाग की ओर से पंजीकृत एवं अपंजीकृत करीब 5 हजार युवाओं को आमंत्रित किया गया है। रोजगार अधिकारी चैनसिंह शेखावत के अनुसार मेला जयपुर रोड स्थित आईटीआई मैदान में लगेगा। मेले में युवाओं को मूल निवास प्रमाण-पत्र की फोटो कॉपी, बायोडाटा एवं पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उपस्थित होना है।