पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर की सख्ती से 48 घंटे में हट गया अितक्रमण

कलेक्टर की सख्ती से 48 घंटे में हट गया अितक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अफसरशाहीचाहे तो योजनाओं को तुरंत मूर्त रूप देकर जनता को राहत दे सकती है। शहर में अतिक्रमण हटाने की एक योजना ने यह साबित किया है। कलेक्ट्रेट के पास डाक बंगला तिराहा के पास पुलिया से उतरते ही जाम की बड़ी समस्या है।

वजह है ऑटो चालक यहां रोड पर खड़े होकर सवारियां बैठाते हैं। इससे आगे दुकानदारों ने चबूतरे बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। दो दिन पहले ही अफसरों का ध्यान इस तरफ गया। उन्होंने जब मामले को गंभीरता से लिया गया तो बात कलेक्टर तक पहुंचाई गई। कलेक्टर ने नगर परिषद अधिकारियों को बुलाकर तुरंत ही प्लानिंग बनाई और डेढ़ दिन में यहां का काम भी लगभग पूरा हो गया। सिर्फ इसीलिए कि जिस भी अधिकारी ने इस पर काम किया उसने पूरी गंभीरता दिखाई।

शहर में समस्या का यह कोई पहला मामला नहीं हैं। हां इसमें फर्क सिर्फ इतना रहा कि नगर परिषद से लेकर कलेक्टर तक सभी ने अपनी जिम्मेदारी समझी। शुक्रवार दोपहर को जिस प्रोजेक्ट पर चर्चा शुरू हुई थी वहां शनिवार रात को ही अतिक्रमण हट गया और रविवार को ग्रेवल का काम भी शुरू हो गया।

^ट्रैफिक,पार्किंग अतिक्रमण के मामले उनकी प्राथमिकता पर हैं। एक के बाद एक प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा। इसके लिए योजना भी बनाई जा रही है। जो भी अव्यवस्था सामने आएगी उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। लोगों से भी सुझाव लिए जाएंगे। एलएनसोनी, जिलाकलेक्टर

कलेक्ट्रेट के सामने से हटाया गया अतिक्रमण।