- Hindi News
- स्टाफ द्वारा रुपए लेने के मामले में प्रसूता उनके परिवार से मिले पीएमओ
स्टाफ द्वारा रुपए लेने के मामले में प्रसूता उनके परिवार से मिले पीएमओ
सीकर. एसकेअस्पताल में डिलीवरी के बाद बख्शीश के नाम पर स्टाफ द्वारा परिजनों से वसूली की खबर दैनिक भास्कर में प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन भी हरकत में गया है।
रविवार को पीएमओ डॉ. एसके शर्मा एमसीडब्ल्यूसी वार्ड में भर्ती प्रसूता के परिवार से मिले। उन्होंने प्रसूता सहित उसके परिजनों से जानकारी मांगी कि बख्शीश के नाम पर कितने रुपए, किसको दिए। परिजनों ने पीएमओ को अवगत कराया। एक प्रसूता को छुट्टी मिलने के कारण उससे जानकारी हासिल नहीं की जा सकी। इधर, गायनिक वार्ड में टूटे हुए पलंग पर प्रसूताओं को लिटाने के मामले में भी पीएमओ ने वार्ड इंचार्ज से जानकारी मांगी और टूटे हुए पलंग को वहां से हटवाया। व्यवस्था के लिए प्रसूताओं को फिमेल मेडिकल वार्ड में शिफ्ट किया गया। उल्लेखनीय है कि भास्कर ने टूटे हुए पलंग की समस्या के बारे में अस्पताल प्रशासन को अवगत कराया था।