पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल से मलमास, थम जाएंगे मांगलिक कार्य

कल से मलमास, थम जाएंगे मांगलिक कार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. मंगलवारसे मलमास शुरू होने के साथ ही मांगलिक कार्य थम जाएंगे। इसके बाद अगले साल मकर संक्रांति से ही शुभ कार्य शुरू होंगे।

अब 21 जनवरी से ही शादियों का सिलसिला शुरू होगा। 2015 में विवाह के मुहूर्त कम हैं। 365 दिन में से 47 दिन ही शहनाई की गूंज सुनाई देगी। 2013 से अब तक की तुलना की जाए तो 2015 में सबसे कम सावे हैं। 2013 में 52 और 2014 में 66 सावे थे। 2015 में सबसे अधिक 15 सावे मई में होंगे।

ये होंगे विवाह मुहूर्त

जनवरी में 4 : 21को9 रेखा, 26 को 7 रेखा, 29 को 6 रेखा, 30 को 8 रेखा फरवरीमें 3 : 8को8 रेखा, 10 को 8 रेखा, 15 को 7 रेखा। मार्चमें 3 : 7को7 रेखा, 9 को 6 रेखा, 10 को 8 रेखा। अप्रैलमें 6 : 20को 8 रेखा, 21 को 7, 22 को 7 रेखा, 27 को 7 रेखा, 28 को 8 रेखा, 29 को 7 रेखा। मईमें 15 : 2को 7 रेखा, 7 को 7 रेखा, 8 को 8 रेखा, 9 को 6 रेखा, 10 को 9 रेखा, 11 12 को 6-6 रेखा, 19, 20 24 और 25 9-9 रेखा, 27 को 8 रेखा, 28 को 10 रेखा, 30 को 9 रेखा, 31 को 8 रेखा। जूनमें 6 : 3को9 रेखा, 5 को 6 रेखा, 6 को 7 रेखा, 7 को 6 रेखा, 12 को 8 रेखा, 13 को 8 रेखा। नवंबरमें 4 : 23को7 रेखा , 24 को 7 रेखा, 26 को 8 रेखा, 27 को 8 रेखा। दिसंबरमें 6 : 4को5 रेखा, 5 को 7 रेखा, 7 को 7 रेखा, 8 को 7 रेखा, 13 को 10 रेखा, 14 को 10 रेखा।