- Hindi News
- शल्य चिकित्सा शिविर में 18 राेगी लाभान्वित
शल्य चिकित्सा शिविर में 18 राेगी लाभान्वित
सीकर. रोटरीक्लब एसके आरोग्य सदन सांवली के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आयोजित निशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर में 18 रोगियों के ऑपरेशन किए गए। संयोजक डॉ. एसएल सोनी ने बताया कि मुख्य अतिथि अल्ताफ हुसैन, मोहम्मद साजिद ने रोगियों को रजाई भेंट की। क्लब अध्यक्ष हुकमचंद तोदी ने बताया कि वरिष्ठ सर्जन डॉ. जीएल राठी के नेतृत्व में डॉ. एसएस वर्मा, डॉ. जितेंद्र कचोलिया, डॉ. आईआर दाना, डॉ. अंकुश राठी, डॉ. दिव्या कचोलिया, डॉ. अनिता राठी एवं डॉ. जेपी गोयल ने ऑपरेशन किए। इस दौरान सह प्रांतपाल सुनील मोर, सांवरमल मोर, डॉ. अमरसिंह कविया, विनोद खंडेलवाल, आईके सोनी, जेपी बियानी, शिवभगवान पारीक, संजय कुमावत, किशोर पारीक, सुशील अग्रवाल एवं नवजीवन अस्पताल की टीम ने सेवाएं दी।
शिविर में सेवा देते हुए।