- Hindi News
- बावलिया बाबा की संदेश यात्रा का स्वागत, किया मंगलपाठ
बावलिया बाबा की संदेश यात्रा का स्वागत, किया मंगलपाठ
सीकर. पंडित गणेश नारायण (बावलिया बाबा) की 102वीं पुण्य तिथि के अवसर पर चिड़ावा से शुरू हुई संदेश यात्रा रविवार को सीकर पहुंची। संदेश यात्रा का शाम को अशोक विहार में स्वागत किया गया। इस मौके पर मंगल पाठ का आयोजन किया गया। प्रवक्ता प्रकाश दाधीच ने बताया कि मंगल पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। यात्रा सोमवार को चौमू के लिए रवाना होगी। इस मौके पर विधायक गोरधन वर्मा, उपसभापति अशोक चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, भाजपा महामंत्री बाबूसिंह बाजौर, एपीपी नरेश पारीक, पार्षद विश्वनाथ सैनी, अशोक चौधरी, प्रहलाद सैनी, राजकपूर माथुर आदि मौजूद रहे।