- Hindi News
- एसके अस्पताल में लगाने के एक महीने बाद ही टूटने लगी टाइल्स
एसके अस्पताल में लगाने के एक महीने बाद ही टूटने लगी टाइल्स
सीकर. एसकेअस्पताल के कायाकल्प के लिए किया जा रहा निर्माण कार्य सवालों के घेरे में है। क्योंकि सजावट मोडिफिकेशन के नाम पर अस्पताल में लगाई टाइल्स टूटने उखड़ने लगी हैं। रैंपनुमा सीढिय़ों में लगी आधा दर्जन से अधिक टाइल्स टूट चुकी हैं। इधर, ऑर्थो वार्ड के सामने एयर कूलिंग के लिए लगाए गए सेटअप में भी दरार गई है और इसकी सीमेंट हटने के कारण छेद भी हो गए हैं। टाइल्स को लगाए अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है और एअर कूलिंग सिस्टम अभी तक पूरे अस्पताल में लागू नहीं हो पाया है। निर्माण एजेंसी एनआरएचएम के एक्सईएन एसडी शर्मा का कहना है कि निर्माण के लिए दो करोड़ रीको पांच करोड़ रुपए राज्य सरकार से मिले हैं। इनमें एक करोड़ सात लाख रुपए की लागत का नया काम शुरू कर दिया गया है।