सीकर. राजस्थानपेंशनर्स समाज की ओर से 17 दिसंबर को डाक बंगले में पेंशनर्स डे मनाया जाएगा। जिला मंत्री ओंकार सिंह ने बताया कि उसी दिन मासिक बैठक का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें रोडवेज, विद्युत निगम, नगर निकाय से सेवानिवृत पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर चर्चा की जाएगी।