विजय दिवस समारोह कल
सीकर. अखिलभारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा 16 दिसंबर को भारत-पाक युद्ध 1971 में भारतीय सेनाओं की विजय के उपलक्ष में विजय दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह शहीद स्मारक जयपुर रोड पर किया जाएगा। संयोजक डालसिंह शेखावत ने बताया कि इस दौरान 1971 में शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।
अभिनंदनसमारोह आज
सीकर.व्यापारमहासंघ की लक्ष्मी मार्केट कार्यालय में जिला अध्यक्ष रूघजी चौधरी की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। इस दौरान शहर के विकास के लिए व्यापारियों ने चर्चा की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, नगर परिषद सभापति पार्षदों का सोमवार को गौतम भवन में अभिनंदन करने का निर्णय लिया। साथ ही सुलभ शौचालय, सीसीटीवी कैमरे, पार्किंग व्यवस्था, सफाई, आवारा पशुओं की शहर से बाहर व्यवस्था आदि के लिए मांग रखी जाएगी। इस दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
डीबीटीएलयोजना की जानकारी दी
सीकर.जिलागैस उपभोक्ता अधिकार सेवा समिति की रविवार को सुभाष चौक में संरक्षक शिवप्रसाद जालान की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में डीबीटीएल योजना से सभी उपभोक्ताओं को जुड़ने की अपील की गई। उपभोक्ताओं से बैंक खाते खुलवाने की अपील की गई। विनोद नायक ने बताया कि इस दौरान रामवतार शर्मा, सुरेश बोहरा, गौरीशंकर, अर्जुन झाझूका, सीताराम सोनी, बल्लभचंद पारीक, बजरंगलाल शर्मा, बसंत शर्मा, प्रदीप पारीक, शिवभगवान सोनी आदि मौजूद रहे।
ऑटोस्टैंड कमेटी बनाई
सीकर.डाकबंगला पुलिया स्टैंड पर रविवार को ऑटो रिक्शा चालक स्टैंड कमेटी का गठन किया गया। यूनियन के महासचिव दिलीप मिश्रा ने बताया कि कमेटी में रामजीलाल शर्मा को इंचार्ज मोहम्मद हाफिज, साबू, इंद्रचंद शर्मा, आरीफ, जुगल किशोर, पवन गढ़वाल, दिनेश, संजय, प्रहलाद सैनी को सदस्य बनाया गया है।
निशुल्कनेत्र जांच शिविर 20 को
सीकर.लायंसक्लब के तत्वावधान में अंधता निवारण समिति और हरलालका सेवा संस्थान के सहयोग से 20 दिसंबर को राणी सती सीकर पर निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर संयोजक पतीश पंजाबी ने यह जानकारी दी।