पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाइनीज धागे पर प्रतिबंध लगाने की मांग

चाइनीज धागे पर प्रतिबंध लगाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाइनीज धागे पर प्रतिबंध लगाने की मांग

सीकर.जिलापशुक्रूरता निवारण समिति सीकर अध्यक्ष कांति प्रसाद पंसारी ने कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर मकर संक्रांति के अवसर पर चाइनीज मांजे एवं धातु मिश्रित धागे पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग बाजी में चाइनीज धागे का उपयोग करने से बिजली लाइन, पशु-पक्षी बाइक सवार आदि लोगों के साथ दुर्घटना होने की संभावना रहती है। इसके लिए सुबह छह से दस बजे शाम को चार से छह बजे तक पतंग बाजी पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

जिलेकी झोली में आए 11 पदक

सीकर.चूरूमें आयोजित दो दिवसीय स्टेट मास्टर चैंपियनशिप में जिले की झोली में 11 मेडल आए हैं। इनमें पांच गोल्ड, तीन सिल्वर तीन ब्रॉन्ज मेडल हैं। कोच महेश नेहरा ने बताया कि चैंपियनशिप में सुमन ढाका ने गोला फेंक तश्तरी में दो गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। किशनलाल नेहरा ने दौड़ ऊंची कूद में तीन ब्रॉन्ज, अशोक बिल्खीवाल ने सौ चार सौ मीटर दौड़ में दो सिल्वर, कजोड़मल बगड़िया ने आठ मीटर दौड़ में एक गोल्ड रघुवीर खोड ने पांच हजार चार सौ मीटर में दो गोल्ड पांच किलोमीटर पैदल चाल में एक सिल्वर मेडल जीता है। कोच नेहरा ने बताया कि मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 17 अप्रैल को हिमाचल में आयोजित नेशनल मास्टर चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।