पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा खेल में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को ट्रस्ट करेगा सम्मानित

शिक्षा खेल में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को ट्रस्ट करेगा सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा खेल में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को ट्रस्ट करेगा सम्मानित

सीकर.राजकुमारहरदयाल सिंह त्रैलोक्य राज्य लक्ष्मी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापिका राजमाता त्रैलोक्य राज्य लक्ष्मी देवी की 25वीं पुण्यतिथि पर रविवार को राणी महल स्थित श्री भवन में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस मौके पर राजमाता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं दुर्गा शक्ति महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रार्थना की प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने राजमाता के जीवन पर प्रकाश डाला और जनहित के कार्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम में यह भी तय किया गया कि एसके कॉलेज में टॉपर आने वाले विद्यार्थी खेल जगत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को ट्रस्ट नकद पुरस्कार गोल्ड मैडल देकर सम्मानित करेगा। इस दौरान ट्रस्टी अजीत भार्गव, महावीर पुरोहित, भंवर सिंह शेखावत, गंगाबक्श सैनी, कांतिप्रसाद पंसारी आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान मंगेज सिंह शेखावत, अरुण भार्गव, श्याम बिदावतका, टोडरमल शेखावत, श्याम सिंह छापोली, श्रीपाल सिंह, राधेश्याम पारीक सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।