पंचायती राज मंत्री का किया स्वागत
सीकर. राजस्थानसरकार में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री सुरेंद्र गोयल का रविवार को राष्ट्रीय कुम्हार महासभा की ओर से पिपराली बाईपास पर स्वागत किया गया। गोयल नवलगढ़ जाते वक्त कुछ देर पिपराली बाईपास जताई। इस मौके पर रामनिवास कुमावत ने ज्ञापन देकर रोशन कुमावत हत्याकांड के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। इस मौके पर महासभा के प्रदेश मुख्य महासचिव शिव भगवान सारड़ीवाल, जिलाध्यक्ष हरिराम प्रजापत, जिला महासचिव नेमीचंद शेखरचंद मरेठिया, रिछपाल, मूलचंद पाटोदा, दिनेश कुलचानिया, रामस्वरूप आदि ने स्वागत किया।
रैवासा.रानोलीमें रविवार को पंचायतराज मंत्री सुरेंद्र कुमार गोयल का अभिनंदन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने की नसीहत दी। इस दौरान जिप सदस्य गजानंद कुमावत, हरीश कुमावत, रामलाल, महेश यादव राजेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।