आईटी तरंग में झूमे विद्यार्थी
सीकर. शेखावटीग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के आई विभाग के बैनर तले आईटी तरंग का आयोजन किया गया। कॉलेज चेयरमैन रणजीतसिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तरंग के पहले चरण में प्रोग्रामिंग स्किल, टेक क्विज, पोस्टर पेटिंग और रंगोली सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। द्वितीय चरण में विद्यार्थियों ने एकल एवं सामूहिक नृत्य, नाटक, गायन की प्रस्तुतियां दी। संध्या अपूर्वा, रामलाल और अशोक द्वारा दी गई प्रस्तुति पर विद्यार्थी झूम उठे। इस अवसर पर रजिस्ट्रार प्रकाश भाकर ने विभाग के प्रयासों उपलब्धियों की जानकारी दी। कॉलेज निदेशक केके व्यास, प्राचार्य सैयद अब्दादीर, प्रबंधन के डॉ. सुरजीत कुमार, आईटी के मनीष माथुर सहित कई लोग उपस्थित थे। संचालन नरेश माथुर समंवयन संजय माथुर ने किया।
डांडियाट्विस्ट एवं गरबा नृत्य आज
सीकर.विद्याश्रमपब्लिक स्कूल भारत भारती, युवा जागृति संस्थान सामाजिक जन सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार काे शाम 7 बजे रानीसती गार्डन में डांडिया ट्विस्ट एवं गरबा नृत्य का आयोजन किया जाएगा। संस्था निदेशक मंजू लाटा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि कार्यक्रम में बाॅलीवुड गायक राजा हसन प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में कार्ड द्वारा ही प्रवेश दिया जाएगा युगल महिलाएं भाग ले सकती हंै।
जिलास्तरीय एथलेटिक्स टूर्नामेंट आज से
सीकर.जिलास्तरीय छात्रा एथलेटिक्स टूर्नामेंट रविवार से शुरू होगा। सांवलोदा पुरोहितान के माध्यमिक स्कूल में टूर्नामेंट का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। इसमें मुख्य अतिथि धोद विधायक गोरधन वर्मा होंगे। अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षा निदेशक रेखाराम खीचड़ करेंगी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रदेश पुस्तकालय सेवा परिषद प्रदेशाध्यक्ष विनोद पारीक, भंवरलाल जांगिड़, डूंगरमल चौधरी, सूबेदार खुमसिंह गढ़वाल मौजूद रहेंगे।
कैंसरजागरूकता शिविर आज
सीकर.रोटरीक्लब सीकर की ओर से रविवार को बसंत विहार स्थित राठी सर्जिकल हॉस्पिटल में कैंसर बचाव एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष हुकमचंद तोदी सचिव अंकुश राठी ने बताया कि शिविर में डाॅ. अनिता राठी, दीपक गर्ग, दिव्या कचोलिया, प्रबोध गुप्ता डॉ. प्रदीप शर्मा रोगियों की जांच कर परामर्श देंगे।
सामूहिकदुर्गा पाठ किया
सीकर.चौखाका बास गांव में शनिवार को दुर्गा पूजा महोत्सव में ग्रामीणों की ओर से सामूहि