पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेनीवाल का आरोप, यूनुस जेल में आनंदपाल से मिले थे

बेनीवाल का आरोप, यूनुस जेल में आनंदपाल से मिले थे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना (नागौर)। खींवसरविधायक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राज्य सरकार में बैठे लोग प्रदेश के कुख्यात अपराधी आनंदपाल उसकी गैंग के लोगों से बात करते है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले परिवहन मंत्री यूनुस खान भरतपुर की सेंवर जेल में जाकर आनंदपाल सिंह से मिले थे और समर्थन भी मांगा था। आनंदपाल की गैंग जिले में आए दिन संगीन वारदातें कर रही हैं, लेकिन सरकार का संरक्षण होने से अपराधों पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा। उधर, मंत्री खान का कहना है कि मैं कभी आनंदपाल से नहीं मिला। विधायक बेनीवाल तो खुद गैंगस्टर हैं। विधायक बेनीवाल ने आरोप लगाया कि सरेआम सीकर, बीकानेर जेल एवं कुचामन में हैड कांस्टेबल की हत्या के बाद भावता में फिर फायरिंग हुई बेनीवाल ने कहा कि पुलिस जब खुद को ही नहीं बचा सकती तो आमजन की क्या रक्षा करेगी? इसलिए समाज के लोगों को ही अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर इन अपराधियों का मुकाबला करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान हमारा है और हमें अपनी पूरी ताकत दिखाकर अपराधियों का मुकाबला करना होगा। मुख्यमंत्री मंत्री की सभा जहां भी होगी, हम वहां जाकर विरोध करेंगे। तब जाकर हमारा दुख उनके समझ में आएगा।