- Hindi News
- चाचा भतीजा दोस्त को पकड़ने के लिए पुलिस ने की इनाम की घोषणा
चाचा-भतीजा दोस्त को पकड़ने के लिए पुलिस ने की इनाम की घोषणा
सीकर| राजस्थानपुलिस ने सीकर और चूरू के तीन वारंटी हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा की है। दो हिस्ट्रीशीटर चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं। वहीं तीसरा युवक इनका दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक सालासर थाने का एचएस बहादुर सिंह राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल था, लेकिन पिछले कुछ सालों से नौकरी छोड़कर हिस्ट्रीशीटर बन गया। इसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में करीबन 24 मामले दर्ज हैं। बहादुर का चाचा राजेंद्र सिंह भी अलग-अलग मामलों में फरार चल रहा है। वहीं बहादुर के दोस्त सीकर के नेछवा के जूलियासर गांव निवासी विजेंद्र सिंह उर्फ बीजू के खिलाफ भी एचएस को भगाने में सहयोग करने का मामला दर्ज है। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ पांच-पांच हजार रुपए का इनाम जारी किया है।
बहादुरके लिए गत सप्ताह सीकर में भी कोबरा ने दी थी दबिश
एचएसऔर राजस्थान पुलिस के पूर्व कांस्टेबल बहादुर सिंह को पकड़ने के लिए सीकर पुलिस ने कई इलाकों में दबिश दी थी। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोबरा टीम और डिप्टी तीन चार थानाधिकारियों के नेतृत्व में सांवली सहित अन्य इलाकों में दबिश दी थी। हालांकि एचएस पकड़ में नहीं आया।