पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिभाओं का किया सम्मान

प्रतिभाओं का किया सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. पालवासरोड स्थित कृष्णा डिफेंस एकेडमी में सेना भर्ती में चयनित 11 प्रतियोगियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें छात्र प्रमोद शर्मा, राजेंद्र बांगड़वा, राजकेश, प्रीतम मूवाल, संदीप यादव, गणेश, अरविंद कुमार, गोपाल वर्मा, प्यारेलाल, सुमीत शर्मा रामस्वरूप का सम्मान किया गया। संस्था संरक्षक मोतीलाल चेयरमैन दिलसुख चौधरी ने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के टिप्स दिए। कार्यक्रम में सचिव वीपी चौधरी, सहित अनेक शिक्षक शामिल हुए।

मंत्रालयिककर्मचारियों की प्रतियोगिता 11 से : शिक्षाविभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों की जिला स्तरीय चयन खेलकूद सांस्कृतिक प्रतियोगिता 11 12 दिसंबर को राजकीय माध्यमिक स्कूल जीणमाता में होगी। डीईओ ने बताया कि फुटबाॅल, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, एथलेटिक्स सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।