पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गलती से खाई एक्सपायरी दवा, भर्ती

गलती से खाई एक्सपायरी दवा, भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. सुतोदकी एक लड़की ने गलती से एक्सपायरी डेट की दवा खा ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने सालासर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद मरीज को सीकर रैफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक सुतोद निवासी सुरज्ञान पुत्री रेवत सिंह ने गलती से पुरानी दवा खा ली थी।

विधानसभाअध्यक्ष 14 को सीकर आएंगे

सीकर.विधानसभाअध्यक्ष कैलाश मेघवाल 14 दिसंबर को सीकर आएंगे। वे डीडवाना से दोपहर दो बजे रवाना होकर तीन बजे सीकर पहुंचेंगे। वे यहां एक पारिवारिक समारोह में भाग लेंगे।

पोस्टऑफिस का उद्‌घाटन

सीकर.अभिभाषकसंघ कोर्ट परिसर में सोमवार को अजिताब आचार्य एडीजे प्रथम पीडी रैगर अधीक्षक मुख्य डाकघर ने पोस्ट ऑफिस का उद्‌घाटन किया। समारोह में विनोद गिरी एसीजेएम, दिलीप सिंह सीजेएम, राजेंद्र सैनी एडीजे नं.2, लक्ष्मण सिंह सुण्डा, दामोदर प्रसाद माटोलिया, पुरुषोतम बिल्खिवाल, नरेंद्र सिंह गोठड़ा, निर्मल कुमार शर्मा, जवाहरलाल जांगिड़, महेश गोरा, राधेश्याम मौर्य, किशन सिंह पिलानियां, गंगाधर भूरिया, दशरथसिंह शेखावत, राजेंद्र जाखड़, जगदीशचंद्र गठाला आदि मौजूद थे।

प्रश्न-पत्रोंका वितरण कल

सीकर.जिलासमान परीक्षा योजनांतर्गत अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों का वितरण 10 दिसंबर को तहसील मुख्यालय स्थित उप वितरण केंद्रों पर किया जाएगा। कक्षा 9 से 12 तक की अंग्रेजी माध्यम की परीक्षा के प्रश्न-पत्र भी समान परीक्षा से दिए जाएंगे।