पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभियान के तहत शुरू की सफाई

अभियान के तहत शुरू की सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. नगरपरिषद ने स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को बहड़ सर्किल से सफाई कार्य शुरू किया। अभियान की शुरुआत सभापति जीवण खां और आयुक्त राजेंद्र जोशी ने की। परिषद टीम ने बहड़ सर्किल, राणीसती, अशोक विहार, अंबेडकर सर्किल होते हुए तिलक मार्ग तक सफाई की। इस दौरान सड़क किनारे जमी मिट्टी को जेसीबी से उठवाया गया। नालियों से कचरा निकला गया। इस दौरान आमजन ने भी सहयोग किया।

रामगढ़-शेखावाटी.नगरपालिकारामगढ़ द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छ राजस्थान सप्ताह का अधिशाषी अधिकारी मनीषकुमार पारीक ने सफाई कार्य कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर बसस्टैंड से बाईपास तथा तहसील कार्यालय से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक सफाई कार्य किया गया। ईओ मनीषकुमार पारीक ने बताया कि 8 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक आयोजित स्वच्छ राजस्थान सप्ताह में विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य, प्लास्टिक की थैलियों को जब्त करने, विभिन्न सरकारी कार्यालयों शिक्षण संस्थाओं सहित अन्य स्थानों पर सफाई कार्य करवाएं जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजकुमार इन्दौरिया, एएओ सुरेशकुमार शर्मा, एसआई रेवन्तसिंह खींची, मनोज कुमार जोशी सहित नागरिक मौजूद थे।

सीकर. सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेते सभापति जीवण खां।

रामगढ़ शेखावाटी. स्वच्छ राजस्थान सप्ताह का शुभारंभ करते हुए अधिकारी।