- Hindi News
- छात्रवृत्ति के लिए डाटाबेस तैयार करने के निर्देश
छात्रवृत्ति के लिए डाटाबेस तैयार करने के निर्देश
सीकर. मुख्यसचिव की अध्यक्षता में भामाशाह योजना में सभी प्रकार की छात्रवृत्तियों काेे सम्मिलित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना में लाभान्वित होने वाले विद्यार्थियों का डाटाबेस तैयार किया जाना है। जिसके प्रपत्र जिला शिक्षा अधिकारी मा. प्रथम कार्यालय या नोडल अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए जिले की समस्त राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त उमावि और मावि के संस्था प्रधानों को निर्देश जारी किए हैं। यदि कोई विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रहता है तो संस्था प्रधान की जिम्मेदारी होगी।