बहन की सुरक्षा के लिए एसपी से गुहार
बहन की सुरक्षा के लिए एसपी से गुहार
सीकर.शहरके वार्ड 20 से एक लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद अब जान से मारने की धमकी देने पर परिजनों ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। ज्योति नगर निवासी लड़की के परिजनों ने सोमवार को एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया और आरोपियों को पकड़ने की मांग की। परिवादी ने बताया कि देवेंद्र, भोलाराम, ओमप्रकाश सहित अन्य तीन चार युवक उसकी बहन को बहला फुसलाकर ले गए। इस मामले में कोतवाली में गत माह रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब आरोपियों द्वारा पांच लाख रुपए की मांग की जा रही है। रुपए नहीं देने पर पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी है।