- Hindi News
- पशुओं के इंजेक्शन में मिला फंगस, कंपनी को लौटाएंगे
पशुओं के इंजेक्शन में मिला फंगस, कंपनी को लौटाएंगे
ड्रगकंट्रोल विभाग की जांच में पशुओं के इंजेक्शन को-ट्राइमोक्साजोल (सल्फा ड्रग) में क्रिस्टल फंगस पाया गया है। विभाग ने जुलाई में लिए गए 200 नमूनों की जांच रिपोर्ट सोमवार को जारी कर दी। रिपोर्ट में इंजेक्शन उपयोग के लायक नहीं माने गए है। ऐसे में पशुपालन विभाग सभी इंजेक्शन कंपनी को लौटाएगा।
इस संबंध में भास्कर ने 27 जुलाई को खबर प्रकाशित की थी। संयुक्त निदेशक डा. जेपी यादव का कहना है कि रिपोर्ट का अवलोकन कर इंजेक्शन लौटाए जाएंगे।
क्रिस्टलसे हो सकती है पशु की मौत : क्रिस्टलका इंजेक्शन लगने से पशु की मौत तक हो सकती है। क्रिस्टल साल्ट का ही कण है। यह नस (वेन) में जमने से पशु के शरीर में खून का संचरण बंद हो जाता है। इससे पशु की मौत हो सकती है।
40इंजेक्शन किए जब्त : ड्रगकंट्रोलर ऑफिसर मनोज गढ़वाल का कहना है कि सोमवार को विभाग के औषधि भंडार की जांच की गई और 40 इंजेक्शन जब्त कर लिए गए है। वहीं सप्लाई को रोक दिया गया है। वितरित किए गए इंजेक्शन भी संस्थाओं से मंगवाने के आदेश दिए गए है।