सवाल समझ नहीं आए तो बदल सकते हैं भाषा
जेईईमेंस-2015 की आवेदन प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे अभ्यर्थियों के लिए ऑफलाइन के बजाय कंप्यूटर आधारित परीक्षा ज्यादा बेहतर हो सकती है। यहां सवाल को अभ्यर्थी अपनी मर्जी से हिंदी या अंग्रेजी में पढ़ सकते हैं। लिखित परीक्षा में ऐसा नहीं होगा।
कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में एग्जाम हॉल में ही अभ्यर्थी हिंदी या अंग्रेजी में सवाल पढ़ सकते हैं। जेईई मेंस कंप्यूटर आधारित परीक्षा 10 और 11 अप्रैल को होगी। जबकि लिखित परीक्षा चार अप्रैल को होगी। सीबीएसई ने परीक्षा से संबंधित निर्देश वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। इसमें बताया गया है कि परीक्षा के माध्यम के चयन में कम्प्यूटर आधारित वाले अभ्यर्थी स्वतंत्र होंगे।
परीक्षामें इंटरनेट की जरूरत नहीं : सीबीएसईने साफ किया है कि परीक्षा ऑनलाइन नहीं है। इसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होती। परीक्षा लोकल एरिया नेटवर्क सिस्टम पर होगी। कंप्यूटर में खराबी गई तो जितनी देर तक एक्सपर्ट उसे बदलेंगे, उतने समय की छूट दी जाएगी। प्रथम पारी की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे और द्वितीय पारी की कंप्यूटर आधारित परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।