पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसके अस्पताल में लावारिस मिला सोने का मादलिया

एसके अस्पताल में लावारिस मिला सोने का मादलिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसके अस्पताल में लावारिस मिला सोने का मादलिया

सीकर.एसकेअस्पताल के ट्रोमा वार्ड में सोने का मादलिया मिला है। पीएमओ डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम को अस्पताल में उपचार कराने आई किसी महिला का सोने का मादलिया ट्रोमा वार्ड में गिर गया था। यहां मौजूद डॉक्टर स्टाफ की नजर मादलिये पर पड़ी तो उन्होंने पूछताछ की लेकिन महिला का पता नहीं चल पाया। पीएमओ के अनुसार मादलिया उनके पास सुरक्षित रखा हुआ है। ऐसे में संबंधित महिला या व्यक्ति अपनी पहचान बताकर मादलिया प्राप्त कर सकता है। सीसीटीवी की फुटेज की मदद से भी संबंधित महिला तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

विदेशमें अच्छा वेतन दिलाने के नाम पर ठगी का मुकदमा

सीकर.विदेशमें अच्छा वेतन दिलाने के नाम पर एक युवक के साथ धोखाधड़ी का मुकदमा उद्योग नगर थाने में दर्ज हुआ है। पिपराली रोड स्थित स्वामियों की बस्ती निवासी रमेश नायक ने रिपोर्ट दी है कि इमरान, आमीन और अकरम ने उसे कतर में अच्छा वेतन दिलाने का झांसा दिया और धोखाधड़ी की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसी तरह एक अन्य मामले में जगमालपुरा निवासी भागीरथ ने थाने में रिपोर्ट दी है कि नेमीचंद सहित अन्य पांच लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर बिजली के कनेक्शन से उसका नाम हटा दिया।