कामकाज में नहीं हो भेदभाव
अवैध निर्माण पर रोक के लिए हो प्रभावी मॉनिटरिंग
जनता ने मिलकर बनाया अपने वार्ड का घोषणा पत्र
एक दूसरे पर नहीं डालें काम, समय पर हो समाधान
आवारा पशुओं की समस्या दूर हो
पानी की निकासी के लिए बने नालियां
सफाई में सहयोग दे आम आदमी
आचार संहिता से पहले शुरू हो स्वीकृत काम
जलभराव से फैले बीमारी
शहरको क्लीन बनाने के लिए आम आदमी सहयोग की भावना के साथ आगे आने लगा है। दैनिक भास्कर की ओर से स्मार्ट वार्ड स्मार्ट सिटी के लिए आयोजित किए जा रहे रूबरू कार्यक्रम में आम आदमी समस्या बताने के साथ उनके समाधान के तरीके भी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं। बुधवार को वार्ड 22, 25, 26, 27, 28, 29 और 37 के लिए शेखावाटी मैरिज पैलेस में 5वें रूबरू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड के लोगों ने साफ सफाई, निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने अवैध निर्माण पर रोक के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग का सुझाव दिया। सभापति जिम्मेदार अधिकारियों ने शिकायतों के समाधान और सुझावों पर अमल करने का भरोसा दिया। इस मौके पर सभापति राजेश्वरी, पार्षद संपतसिंह, गोपालसिंह, बाबूलाल शर्मा, संपत, सावित्रीदेवी, प्रहलाद सैनी, गिरधारीलाल मौजूद रहे।
^शास्त्री नगर के कुछ घरों में पानी सप्लाई नहीं होने और रामलीला मैदान इलाके में एक समय सप्लाई की वजह से किल्लत की समस्या सामने आई है। इसे दूर करवाया जाएगा। उस्मानअली, जेईएन,जलदाय विभाग
बड़ा मुद्दा : सफाई, अवैध निर्माण और आवारा पशु
आमआदमी ने कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से रूबरू होते हुए कई समस्याएं बताईं। इनमें ज्यादातर सफाई, अवैध निर्माण और आवारा पशुओं से जुड़ी हुई थी। आवारा पशुओं के लिए सांड शाला का निर्माण करवाने का सुझाव दिया। इसके लिए आम आदमी से भी आर्थिक सहयोग लिया जा सकता है। इसके अलावा शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
^कर्मचारियों की कमी की वजह से शहर की साफ सफाई व्यवस्था में कुछ दिक्कत रही है। भर्ती प्रकिया जल्द ही पूरी की जाएगी। इसके अलावा सड़क नाली निर्माण को लेकर कुछ सुझाव आए हैं। इस पर अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। राजेश्वरीसैनी, सभापति
^कईजगह सड़क क्षतिग्रस्त हाउसिंग बोर्ड में सीवरेज टैंक आदि के मामले सामने आए हैं। इन्हें जल्द ही ठीक करवाया जाएगा। इसके अलावा अवैध निर्माण की शिकायतों की जांच करवाई ज