- Hindi News
- प्लास्टिक कैरी बैग्स की बिक्री और स्टॉक पर रोक
प्लास्टिक कैरी बैग्स की बिक्री और स्टॉक पर रोक
प्लास्टिक कैरी बैग्स की बिक्री और स्टॉक पर रोक
सीकर.प्लास्टिककैरी बैग्स के निर्माण, भंडारण, आयात, बिक्री या ट्रांसपोर्टेशन पर रोक लगाई गई है। प्लास्टिक कैरी बैग्स चाहे किसी भी मोटाई या श्रेणी के प्लास्टिक मैटेरियल से बने हों, पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। पैकिंग के निर्माण में आने वाली उस प्लास्टिक को छूट रहेगी, जिस पर संबंधित सामग्री की मुहर लगी हो। राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल से रजिस्ट्रीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त किए बिना प्लास्टिक कैरी बैगों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में व्यक्तियों, दुकानदारों, प्रतिष्ठानों, संस्थानों को प्लास्टिक बैग्स का इस्तेमाल नहीं करने के लिए पाबंद किया गया है।