- Hindi News
- पीएमओ नर्सिंग स्टूडेंट्स ने की एसके अस्पताल की सफाई
पीएमओ नर्सिंग स्टूडेंट्स ने की एसके अस्पताल की सफाई
सीकर. एसके अस्पताल में बुधवार को श्रमदान कर स्वच्छता से अच्छे स्वास्थ्य का संदेश दिया गया। पीएमओ डॉक्टर एसके शर्मा सहित सैकड़ों नर्सिंग स्टूडेंट्स ने तीन घंटे श्रमदान कर अस्पताल परिसर की सफाई की।
श्रमदान के दौरान अस्पताल के मुख्य गेट, ट्रोमा वार्ड के सामने, आई वार्ड, ओटी एमसीडब्ल्यूसी के सामने से कचरा उठाया गया और पत्थर कंकर हटाकर साइड में किए गए। नर्सिंग स्टूडेंट्स ने झाड़ू लगाई। पीएमओ डॉक्टर एसके शर्मा ने बताया कि अस्पताल में यदि सफाई व्यवस्था ठीक रहेगी तो इसका स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ेगा। यहां आने वाले रोगी उनके परिजनों से भी अस्पताल परिसर को साफ सुथरा रखने की अपील की गई।
इधर नर्सिंग ट्यूटर रामनिरंजन चौधरी ने बताया कि श्रमदान के अगले चरण में पार्क की सफाई की जाएगी। इस मौके पर नर्सिंग अधीक्षक गोपीचंद, बजरंगलाल मीणा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
एसके अस्पताल में सफाई करते पीएमओ अन्य नर्सिंग स्टूडेंट।