- Hindi News
- शिक्षा मंत्री के सामने यूनिवर्सिटी की अधिकारियों में विवाद
शिक्षा मंत्री के सामने यूनिवर्सिटी की अधिकारियों में विवाद
उपाध्याय यूनिवर्सिटी के अधीन होंगे सीकर-झुंझुनूं के 256 कॉलेज
रजिस्ट्रार कमला का पलटवार : पूछा-वे कौनसा रोज आती हैं
रजिस्ट्रार दो साल में सिर्फ 23 दिन ऑिफस आईं : कुलपति
बैठक में कुलपति विमलेश चौधरी ने कहा कि रजिस्ट्रार कमला यूनिवर्सिटी नहीं आती हैं। उन्होंने मंत्री से रजिस्ट्रार को हटाने की मांग करते हुए कहा कि वे 23 महीने में सिर्फ 23 दिन ही ऑिफस आई हैं। इस पर रजिस्ट्रार ने पूछा कि क्या कुलपति हर दिन आती हैं। 15 दिन में एक बार आती हैं। वीसी काम करने नहीं देतीं। उन्होंने अपने पक्ष में तर्क दिया कि वे बीमार हैं। इसके बाद भी यूनिवर्सिटी आकर कामों को आगे बढ़ा रही हैं।
रजिस्ट्रार ने मंत्री से कहा कि वे एडीएम लग सकती थीं लेकिन उनकी तबीयत खराब है। वे जितने दिन यूनिवर्सिटी में रहेंगी, तब तक पूरी ईमानदारी से काम करेंगी। उच्च शिक्षा विभाग के अफसरों ने मामले के बारे में मंत्री को बताया। बैठक में मंत्री ने रजिस्ट्रार की बीमारी को देखते हुए सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के लिए कहा। इस मामले में भास्कर ने बात की तो कुलपति विमलेश चौधरी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। कहा कि यह उनका अंदरूनी मामला है। परिवार में कई बातें होती हैं। उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा कि बैठक में कई बातें होती हैं। इस पर कुछ नहीं कहना।
अगले साल फर्स्ट ईयर की परीक्षा ही करा सकेगी यूनिवर्सिटी
इससाल यूनिवर्सिटी परीक्षा नहीं करा सकेगी। अभी कॉलेजों का एफिलिएशन करना होगा। इसके बाद फर्स्ट ईयर की परीक्षा ही करा सकेंगे। क्योंकि अभी बोम की एक बैठक हुई है। सिलेबस तय करना भी जरूरी है। स्टाफ की नियुक्तियां अटकी हुई हैं। इस साल राजस्थान यूनिवर्सिटी एग्जाम फार्म भी भरवा चुकी हैं और एफिलिएशन की फीस भी कॉलेजों से ले चुकी है। अब समय भी कम ही बचा है। सीकर झुंझुनूं के करीब एक लाख बच्चों को इससे फायदा होगा।
^पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय का क्षेत्राधिकार तय कर दिया गया है। अफसरों को कहा गया है कि वे आगे का काम शुरू कर दें। इसके लिए 15 से 17 दिसंबर तक हर यूनिवर्सिटी की अलग से बैठकें होंगी। दीपकगोयल, जॉइंटसेकेट्री, उच्च शिक्षा विभाग
भाजपा-कांग्रेस में फंसती रही है यूनिवर्सिटी
शेखावाटीयूनिवर्सिटी तीन साल से राजनीति में फंसी हुई है। भाजपा-कांग्रेस के बीच घोषणा का श्रेय लेने की होड़ भी ह