पर्यावरण नैतिकता की शपथ दिलाई
पर्यावरण नैतिकता की शपथ दिलाई
सीकर.ग्रामीणमहिला कॉलेज में भूगोल विभाग के तत्वावधान में प्रसार भाषण का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. बीसी जाट, यूजीसी रिसर्च अवार्ड भूगोल विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर सुरेश जाट व्याख्याता आरएलएस पीजी कॉलेज कालाडेरा ने भारतीय पर्यावरणीय परिदृश्य पर व्याख्यान दिया। छात्राओं को पर्यावरण नैतिकता की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण होगा तभी हम बेहतर जीवन जी पाएंगे। इस मौके पर संस्थान अध्यक्ष चैनसिंह आर्य, प्रो. एचआर गोदारा, शिवनाथ, प्राचार्य डाॅ. डीएन शर्मा आदि मौजूद रहे।
दंतरोग शिविर शनिवार को
सीकर.श्रीकल्याण आरोग्य सदन बजाज ग्राम सांवली में शनिवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋचा दाधीच सेवाएं देगी।