सदस्यता अभियान का शुभारंभ आज
सदस्यता अभियान का शुभारंभ आज
सीकर. भाजयुमोकी ओर से खाटूश्यामजी स्थित अग्रवाल सदन में शुक्रवार को भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा और कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष झाबर सिंह खर्रा होंगे। कार्यक्रम में जयपुर में होने सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में महेश शर्मा, हरीश कुमावत बाबूसिंह बाजौर सहित कई नेता उपस्थित रहेंगे।
सड़कका डामरीकरण करवाने की मांग: सीकर.दुल्ला की ढाणी से श्यामपुरा पूर्वी तक की ग्रेवल सड़क पर डामरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में महावीर , रामेश्वर, राजेश नेतराम प्रमुख थे।